कम्प्यूटर के निम्न महत्वपूर्ण भाग :-
- मोनीटर या एल.सी.डी. Monitor /L.C.D
- की-बोर्ड Key Board
- माऊस Mouse
- सी.पी.यू. C.P.U
- यू.पी.एस U.P.S
मोनीटर या एल सी डी :- Monitor एक आउटपुट डिवाइस है। इसको विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है। यह देखने में टीवी की तरह होता है। माॅनीटर एक सबसे महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है। इसके बिना कम्प्यूटर अधूरा होता है। यह आउटपुट को अपनी स्क्रीन पर Soft Copy के रूप में प्रदर्शित करता है।

की-बोर्ड :- कंप्यूटर में किसी भी तरह की जानकारी डालने के लिए या टाइप करने के लिए कीबोर्ड का उपयोग किया जाता है | कीबोर्ड में अलग-अलग तरह के अक्षर लिखने के लिए अलग-अलग बटन होते है इन्हें की (Keys) भी कहा जाता है |
माऊस :- माऊस कम्प्यूटर के प्रयोग को सरल कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण भागहै। Mouse एक छोटी इनपुट डिवाइस होती है जो की ग्राफिकल इंटरफ़ेस मे कर्सर या पॉइंटर को मूव करने के काम आती है| माउस को use करके पॉइंटर को मूव करते हुए टेक्स्ट, icons, फाइल्स, फ़ोल्डर्स एवं बटन्स को select किया जा सकता है |
जब हमें कम्प्यूटर पर दिखाई दे रही किसी वस्तु को छूना या उसे चुनना होता है तो ऐसा हम माउस की मदद से करते हैं।
सी. पी. यू.(सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट):- CPU कंप्यूटर का मुख्य भाग है, इसे आप कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कह सकते है, इसका कार्य है कंप्यूटर पर आने वाले इनपुट और निर्देशों को प्रोसेस करना।
कंप्यूटर की यह यूनिट अंकगणित, तार्किक, नियंत्रण से जुड़े कार्य, इनपुट कार्य, आउटपुट कार्य संपन्न करती है। इसे आम तौर पर प्रोसेसर के रूप में भी जाना जाता है।
इसे कंप्यूटर में मदर बोर्ड पर लगाया जाता है और मदर बोर्ड के माध्यम से ही कंप्यूटर के अन्य घटक एक दूसरे से जुड़े होते है।
CPU के मुख्य घटक:
1. ALU – अंकगणितीय तर्क इकाई (Arithmetic Logic Unit)
2. प्रोसेसर रजिस्टर
3. नियन्त्रण इकाई ( Control Unit)
2. प्रोसेसर रजिस्टर
3. नियन्त्रण इकाई ( Control Unit)
यू.पी.एस.(अनिट्रप पावर सप्लार्इ):- एक UPS ऐसा यंत्र है जो आपके कंप्यूटर के साथ जोड़ा जाता है और आपके कंप्यूटर को विधुत पॉवर के जाने के बाद भी कुछ देर के लिए काम करने की सुविधा देता है. साथ ही ये आपके कंप्यूटर को बिजली के तेज आवेग से भी बचाता है. UPS के अंदर एक बैटरी होती है जो तब काम करना शुरू करती है जब आपका कंप्यूटर विधुत से संपर्क खो देता है. अगर आप अपने कंप्यूटर में UPS का इस्तेमाल करते हो तो विधुत के जाने के बाद भी इससे आपको इतना समय मिल जाता है कि आप अपने डॉक्यूमेंट को या जो आप काम कर रहे होते हो उसे अपने कंप्यूटर में सुरक्षित कर सको.
No comments:
Post a Comment