Pages

Wednesday, 6 December 2017

कंप्यूटर का सामान्य परिचय

कंप्यूटर (अन्य नाम - संगणककंप्यूटरपरिकलक)1/ वस्तुतः एक अभिकलक यंत्र (programmable machine) है जो दिये गये गणितीय तथा तार्किक संक्रियाओं को क्रम से स्वचालित रूप से करने में सक्षम है। इसे अंक गणितीय, तार्किक क्रियाओं व अन्य विभिन्न प्रकार की गणनाओं को सटीकता से पूर्ण करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से निर्देशित किया जा सकता है। चूंकि किसी भी कार्य योजना को पूर्ण करने के लिए निर्देशो का क्रम बदला जा सकता है इसलिए संगणक एक से ज्यादा तरह की कार्यवाही को अंजाम दे सकता है। इस निर्देशन को ही कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग कहते है और संगणक कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा की मदद से उपयोगकर्ता के निर्देशो को समझता है। यांत्रिक संगणक कई सदियों से मौजूद थे किंतु आजकल अभिकलित्र से आशय मुख्यतः बीसवीं सदी के मध्य में विकसित हुए विद्दुत चालित अभिकलित्र से है। तब से अबतक यह आकार में क्रमशः छोटा और संक्रिया की दृष्टि से अत्यधिक समर्थ होता गया हैं। अब अभिकलक घड़ी के अन्दर समा सकते हैं और विद्युत कोष (बैटरी) से चलाये जा सकते हैं। निजी अभिकलक के विभिन्न रूप जैसे कि सुवाह्य संगणक, टैबलेट आदि रोजमर्रा की जरूरत बन गए हैं।
परंपरागत संगणकों में एक केंद्रीय सञ्चालन इकाई (सीपीयू ) और सूचना भन्डारण के लिए स्मृति होती है। सञ्चालन इकाई अंकगणित व तार्किक गणनाओ को अंजाम देती है और एक अनुक्रमण व नियंत्रण इकाई स्मृति में रखे निर्देशो के आधार पर सञ्चालन का क्रम बदल सकती है। परिधीय या सतह पे लगे उपकरण किसी बाहरी स्रोत से सूचना ले सकते है व कार्यवाही के फल को स्मृति में सुरक्षित रख सकते है व जरूरत पड़ने पर पुन: प्राप्त कर सकते हैं।
एकीकृत परिपथ पर आधारित आधुनिक संगणक पुराने जमाने के संगणकों के मुकबले करोड़ो अरबो गुना ज्यादा समर्थ है और बहुत ही कम जगह लेते है। 2/ सामान्य संगणक इतने छोटे होते है कि मोबाइल फ़ोन में भी समा सकते है और मोबाइल संगणक एक छोटी सी विद्युत कोष (बैटरी) से मिली ऊर्जा से भी काम कर सकते है। ज्यादातर लोग “संगणकों” के बारे में यही राय रखते है कि अपने विभिन्न स्वरूपों में व्यक्तिगत संगणक सूचना प्रौद्योगिकी युग के नायक है। हालाँकि सन्निहित संगणक जो कि ज्यादातर उपकरणों जैसे कि एम.पी.३ वादकवायुयान व खिलौनो से लेकर औद्योगिक मानव यन्त्र में पाये जाते है लोगो के बीच ज्यादा प्रचलित है।

Tuesday, 28 November 2017

कंप्यूटर की कार्य प्रणाली

                        कंप्यूटर की कार्य प्रणाली


कंप्यूटर चार प्रकार के उपकरणों से मिलकर बना है :

इनपुट डिवाइस , आउटपुट डिवाइस प्रोसेसिंग और स्टोरेज डिवाइस। कंप्यूटर हमारे द्वारा दिए गए डेटा को इनपुट के रूप में लेता है और निर्देशों के  हिसाब से उसे प्रोसेस करता है और  आउटपुट के रूप में  हमें  परिणाम देता है ।कंप्यूटर को कार्य करने के लिए सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जरुरत होती है । कंप्यूटर का सी पी यू  विभिन्न प्रकार के हार्डवेयर से मिलकर बना होता है ।
 ऑपरेटिंग सिस्टम कंप्यूटर और  हार्डवेयर के बिच माध्यम का काम  करता है।





इनपुट डिवाइस(Input Device ) :-Input वे Device होते है जिनके द्वारा हम अपने डाटा या निर्देशों को Computer में Input करा सकते हैं| इनपुट डिवाइस कंप्यूटर तथा मानव के मध्य संपर्क की सुविधा प्रदान करते हैं| Computer में कई Input Device होते है ये Devices Computer के मस्तिष्क को निर्देशित करती है की वह क्या करे? Input Device कई रूप में उपलब्ध है तथा सभी के विशिष्ट उद्देश्य है टाइपिंग के लिये हमारे पास Keyboard होते है, जो हमारे निर्देशों को Type करते हैं| 

इनपुट डिवाइस :-
                      

  •                  कीबोर्ड (Keyboard)                             माउस(Mouse) 
  • जॉयस्टिक (Joystick)                           टच स्क्रीन(Touch screen)  
  • डिजिटल कैमरा(Digital Camera)       स्कैनर( Scanner)
  • बारकोड रीडर(Bar Code Reader)      OMR  ATM आदि
  •  
भंडारण  (STORAGE ):-इसके द्वारा हम आवश्यक डेटा और निर्देशो का संचय करते है ताकि वह डेटा भविस्य में उपलब्ध हो सके । डेटा और प्रोग्राम स्थायी भंडार उपकरणों पर संग्रहित होते हैं । जैसे हार्ड डिस्क ,अन्य स्थायी भंडारण -सी डी , डी वी डी ,ब्लू रे डिस्क , फ्लॉपी डिस्क , फ़्लैश ड्राइव , एस एस डी और यू एस बी आदि ।




आउटपुट डिवाइस (Output Device):- हार्डवेयर (Hardware) का एक अवयव अथवा कंप्यूटर का मुख्य भाग  है  जिसे छुआ जा सकता है, यह सूचना के किसी भी भाग तथा सूचना के किसी भी प्रकार जैसे  ध्वनि , डाटा (Data), मेमोरी (Memory), आकृतियाँ (Layout) इत्यादि को प्रदर्शित कर सकता हैं आउटपुट डिवाइसो (Output Devices) में सामान्यतः मोनिटर (Monitor)  प्रिंटर(Printer)  इयरफोन(Earphone) तथा प्रोजेक्टर(Projector) सम्मिलित है  ।

आउटपुट डिवाइस :-





  •                   मॉनीटर (Monitor)                            प्रिंटर (Printer)
  •                  प्लोटर (Plotter)                                 प्रोजेक्टर (Projector)
  •                  साउंड कार्ड (Sound Card)               इअर फोन(Ear phone)



  •                



                                                                                                       knowledgeinhindi.blogspot.com

Friday, 17 November 2017

कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण भाग

कम्प्यूटर के निम्‍न महत्वपूर्ण भाग :-

  1.     मोनीटर या एल.सी.डी.              Monitor /L.C.D
  2.     की-बोर्ड                               Key Board
  3.     माऊस                                Mouse
  4.     सी.पी.यू.                              C.P.U
  5.     यू.पी.एस                              U.P.S

मोनीटर या एल सी डी :Monitor एक आउटपुट डिवाइस है। इसको विजुअल डिस्प्ले यूनिट भी कहा जाता है। यह देखने में टीवी की तरह होता है। माॅनीटर एक सबसे महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है। इसके बिना कम्प्यूटर अधूरा होता है। यह आउटपुट को अपनी स्क्रीन पर Soft Copy के रूप में प्रदर्शित करता है।




                                    




की-बोर्ड :कंप्यूटर में किसी भी तरह की जानकारी डालने के लिए या टाइप करने के लिए कीबोर्ड का उपयोग किया जाता है | कीबोर्ड में अलग-अलग तरह के अक्षर लिखने के लिए अलग-अलग बटन होते है इन्हें की (Keys) भी कहा जाता है |


माऊस :- माऊस कम्प्यूटर के प्रयोग को सरल कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण भागहै Mouse एक छोटी इनपुट डिवाइस होती है जो की ग्राफिकल इंटरफ़ेस मे कर्सर या पॉइंटर को मूव करने के काम आती है| माउस को use करके पॉइंटर को मूव करते हुए टेक्स्ट, icons, फाइल्स, फ़ोल्डर्स एवं बटन्स को select किया जा सकता है |
जब हमें कम्प्यूटर पर दिखाई दे रही किसी वस्तु को छूना या उसे चुनना होता है तो ऐसा हम माउस की मदद से करते हैं।                                                   

सी. पी. यू.(सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट):- CPU  कंप्यूटर का मुख्य भाग है, इसे आप कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कह सकते है, इसका कार्य है कंप्यूटर पर आने वाले इनपुट और निर्देशों को प्रोसेस करना। 

कंप्यूटर की यह यूनिट अंकगणित, तार्किक, नियंत्रण से जुड़े कार्य, इनपुट कार्य, आउटपुट कार्य संपन्न करती है। इसे आम तौर पर प्रोसेसर के रूप में भी जाना जाता है।
इसे कंप्यूटर में मदर बोर्ड पर लगाया जाता है और मदर बोर्ड के माध्यम से ही कंप्यूटर के अन्य घटक एक दूसरे से जुड़े होते है।

CPU के मुख्य घटक:
1. ALU – अंकगणितीय तर्क इकाई (Arithmetic Logic Unit)
2. प्रोसेसर रजिस्टर
3. नियन्त्रण इकाई ( Control Unit)


यू.पी.एस.(अनिट्रप पावर सप्लार्इ):- एक UPS ऐसा यंत्र है जो आपके कंप्यूटर के साथ जोड़ा जाता है और आपके कंप्यूटर को विधुत पॉवर के जाने के बाद भी कुछ देर के लिए काम करने की सुविधा देता है. साथ ही ये आपके कंप्यूटर को बिजली के तेज आवेग से भी बचाता है. UPS के अंदर एक बैटरी होती है जो तब काम करना शुरू करती है जब आपका कंप्यूटर विधुत से संपर्क खो देता है. अगर आप अपने कंप्यूटर में UPS का इस्तेमाल करते हो तो विधुत के जाने के बाद भी इससे आपको इतना समय मिल जाता है कि आप अपने डॉक्यूमेंट को या जो आप काम कर रहे होते हो उसे अपने कंप्यूटर में सुरक्षित कर सको.